बरसात से बर्बाद फसल पर मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

 किसानों की चौपट फसलों का उचित मुआवजा दे सरकार - राकेश मिश्रा

जौनपुर। लगातार चार दिन तक हुई बेमौसमी बारिश से किसानों की फसलें चौपट हो गई हैं। इसी को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी जौनपुर ने सोमवार को किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग पर कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला उपाध्यक्ष (संगठन प्रभारी) राकेश मिश्रा ने किया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा और मांग की कि किसानों की फसलों की क्षति का तत्काल सर्वे कर प्रति एकड़ कम से कम 50 हजार रुपये मुआवजा दिया जाए।

धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा व राकेश सिंह डब्बू ने कहा कि किसान देश की आत्मा और रीढ़ हैं। किसान खुशहाल रहेगा तो देश खुशहाल रहेगा। उन्होंने कहा कि बेमौसमी बारिश से धान, आलू, मटर, दलहन, तिलहन और हरी सब्जियों की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं, लेकिन सरकार मौन है।

प्रदेश सचिव सत्यवीर सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की नहीं, पूंजीपतियों की सरकार है। डबल इंजन की सरकार पूरी तरह फेल हो गई है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूंजीपतियों के हाथ की कठपुतली बन गए हैं।

धरने को वरिष्ठ कांग्रेस नेता देवराज पांडेय,  विनय तिवारी, शेर बहादुर सिंह सहित कई नेताओं ने संबोधित किया।

इस मौके पर अरुण शुक्ला, लाल प्रकाश पाल, विजय प्रकाश वर्मा, राजीव निषाद, अनिल दुबे आज़ाद, राजेश तिवारी, राजकुमार निषाद, असरफ अली, रामसिंह बांकुरे, अखिलेश यादव, जयमंगल यादव, श्रीनाथ कन्नौजिया, रिंकू पंडित, इकबाल हुसैन, कृष्णचंद निषाद, संदीप निषाद, तौफीक अहमद, प्रवेश निषाद, शैलेन्द्र यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related

JAUNPUR 4601858501317288657

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item