शिक्षा से ही मनुष अपने जीवन को सफल बना सकता है:ज्ञानप्रकाश सिंह
जफराबाद।शिक्षा से ही मनुष्य जीवन को सफल बना सकता है। शिक्षा केवल नौकरी पाने ही देने के लिए होनी चाहिए।यह बातें गुरुवार को हरगोविंद सिंह इंटर कालेज में विज्ञान प्रदर्शनी एवं नवनिर्मित दो कक्षों के उदघाटन करने के बाद बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता व समाजसेवी ज्ञानप्रकाश सिंह ने कही।
उन्होंने कहा शिक्षा का महत्व तब समझ मे आता है जब मनुष्य अपने सपनों को पूरा नही जर पाता है।शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है जिससे आप जीवन मे कही भी सफलता के ऊंचाइयों को छू सकते हैं।इसके पहले उन्होंने नवनिर्मित कक्षो का फीता काटकर लोकार्पण किया।उसके बाद उन्होंने कालेज के छात्र छात्राओं द्वारा लगायी गयी विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन किया।बच्चों में अवि कुमार प्रजापति द्वारा वाटर क्लीनिंग मशीन,रिया राव ने इलेक्ट्रिक सेफ्टी मशीन,शिवानी यादव ने हड़प्पा की सभ्यता काल के औजार,व कुवों इसके अलावा अन्य छात्र छात्राओं ने कई प्रोजेक्ट को बनाया था।श्री सिंह ने बच्चो के प्रदर्शनी को लेकर सराहना किया।तत्पश्चात प्रबन्धक अभिषेक कुमार सिंह 'गोल्डी',प्रधानाचार्य डॉ संजीव कुमार सिंह,निखिलेश सिंह,जितेंद्र सिंह,सजंय कुमार सिंह,सर्वेश सिंह,रंजय सिंह आदि ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
इस मौके पर बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम ने महेंद्र सिंह'बब्बा''इंदुप्रकाश सिंह,राममूरत पटेल, वीणा सिंह,हिमांशु पाण्डेय, विनोद यादव,बसंत कुमार द्विवेदी, स्नेहा सिंह,यसवंत पाल,आदि मौजूद रहे।

