जमानत का फर्जीवाड़ा बेनकाब, सात पेशेवर जमानतदार गिरफ्तार

 फर्जी दस्तावेजों के सहारे बनते थे जमानतदार, तीन दिन तक चला विशेष अभियान

जौनपुर। अदालतों और पुलिस को गुमराह कर अपराधियों को जमानत दिलाने वाले पेशेवर व फर्जी जमानतदारों के खिलाफ जौनपुर पुलिस ने बड़ा अभियान चलाते हुए सात आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई, जिससे जिले में हड़कंप मच गया।

एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव के अनुसार गिरफ्तार आरोपित फर्जी पहचान पत्र व दस्तावेजों के आधार पर हत्या , डकैती और लूट जैसे विभिन्न मुकदमों के आरोपियों के जमानतदार बनते थे। यह गिरोह संगठित रूप से काम कर रहा था, जो न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित कर रहा था।

23 दिसंबर 2025 को थाना शाहगंज पुलिस ने दो पेशेवर जमानतदारों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपित भगवान दास निवासी तियरी थाना गौराबादशाहपुर एवं रामअवतार निवासी चोरसण्ड थाना गौराबादशाहपुर।

दोनों के विरुद्ध बीएनएस 2023 की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है।

24 दिसंबर 2025 को थाना खेतासराय तीन पेशेवर जमानतदार गिरफ्तार किए गए।

गिरफ्तार फूलचन्द्र, लालजी (निवासी महरौडा) एवं सधरू उर्फ सधर (निवासी खरगीपुर)।

इनके विरुद्ध धोखाधड़ी, जालसाजी, साजिश व न्यायालय को भ्रमित करने की धाराओं में केस दर्ज है।

25 दिसंबर 2025 को थाना गौराबादशाहपुर।दो और पेशेवर जमानतदार पुलिस की गिरफ्त में आए जिसमें गजराज निवासी गौराबादशाहपुर तथा सुरेन्द्र नाथ निवासी तियरी शामिल हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि न्यायिक प्रक्रिया से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पेशेवर जमानतदारों की पहचान कर उनके नेटवर्क को तोड़ने के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा।

इस कार्रवाई के बाद फर्जी जमानत के धंधे से जुड़े लोगों में खलबली मची हुई है, जबकि आमजन में पुलिस की इस सख्ती की सराहना हो रही है।

Related

डाक्टर 5121084384033837488

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item