कुछमुछ गांव में हुई मारपीट के मामले में चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

 दूसरे पक्ष की गंभीर रूप से  घायल प्रमिला के पति दल सिंगार ने पुलिस पर तहरीर देने के बाद भी केस न दर्ज करने का लगाया आरोप।

जिस महिला के ऊपर हुआ केस दर्ज वह अभी भी गंभीर हालत में जिला अस्पताल में है भर्ती। 

गौराबादशाहपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कुछमुछ गांव में शुक्रवार को हुई दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष में एक पक्ष के तहरीर पर पुलिस ने चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली वही एक महिला का सिर फटा है वह अभी भी गंभीर बताई जा रही है।

गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कुछमुछ गांव में पुरानी लड़को के झगड़े को लेकर प्रमिला देवी और प्रकाश गौतम के परिवार के सदस्यों के बीच शुक्रवार को लाठी डंडे, ईट पत्थर चल गए। जिसमे दोनों तरफ से कुल पांच लोग घायल हो गए। जिसमे एक प्रमिला देवी 45 का सिर फट गया। जिसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा। सात टाके लगे है। वही जहां प्रमिला के परिजन अस्पताल में रहे वही घायल महिला प्रमिला देवी के पति दलसिंगार ने आरोप लगाया कि उल्टा ही पुलिस ने उसकी घायल पत्नी सहित परिवार के चार लोगों पर केस दर्ज कर लिया।

सीओ केराकत अजीत रजक ने बताया कि एक महिला घायल है।  उसके परिजनों द्वारा तहरीर नही दी गई है। पुलिस की लापरवाही की बात की जानकारी नही है। फिर भी जांच करवाई जाएगी।

Related

डाक्टर 5019291363075604474

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item