शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता : सुधाकर उपाध्याय
बरईपार(जौनपुर):शिक्षक कभी भी सेवानिवृत्त नहीं होते व जीवन भर किसी न किसी रूप में अपनी सेवा देते रहते हैं। गुरु का महत्व शिष्यों के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। बिना गुरु का कभी ज्ञान नहीं मिल पाता। उक्त बातें शुक्रवार को जिला उपाध्यक्ष भाजपा सुधाकर उपाध्याय ने सेवानिवृत्त शिक्षक शिवकुमार सिंह के विदाई समारोह में कही।
मुंबई भाजपा उत्तर मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रसेन सिंह ने कहा कि विद्यालय में वर्षो की सेवा के बाद विदाई का समय बड़ा ही मार्मिक होता है। विद्यालय से सेवानिवृत्त शिक्षकों के विद्यालय में पठन-पाठन सहित अन्य कार्यों में सराहनीय योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। छात्राओं ने शिक्षकों के सम्मान में विदाई गीत प्रस्तुत कर सबकी आंखे नम कर दिया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षक शिवकुमार सिंह एवं शशि श्रीवास्तव को अंगवस्त्र, रामायण सहित अन्य भेट विद्यालय के प्रबंधक डॉ. विनय कुमार सिंह ने दिया। आए अतिथियों का स्वागत प्रधानाचार्य डॉ राकेश सिंह ने किया। विद्यालय के संरक्षक हरिनारायण सिंह, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ मछलीशहर के अध्यक्ष रवींद्र बहादुर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे, कार्यक्रम का संचालन विनोद कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर प्रधान राजपति यादव,अनिल कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, सहित अन्य लोग मौजूद रहे, मुंबई से आई गायिका विद्यालय की छात्र रही मीना चौबे ने अपने गीतों को प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।

