मृत्युंजय महादेव धाम उमरछा में सस्वर सुंदरकांड प्रतियोगिता सम्पन्न

नौपेड़वां, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के उमरछा स्थित मृत्युंजय महादेव धाम में भव्य सस्वर सुंदरकांड प्रतियोगिता एवं सम्मान समारोह का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित अशोक दुबे के मार्गदर्शन में यजमान दीनानाथ उपाध्याय एवं उनकी पत्नी सरोज उपाध्याय द्वारा पूजन-अर्चन के साथ हुई।

समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने कहा कि धर्मग्रंथों के अनुसार जहाँ सुंदरकांड का पाठ होता है, वहाँ हनुमानजी महाराज अदृश्य रूप से विराजमान रहते हैं और प्रभु श्रीराम का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि सुंदरकांड का पाठ जीवन के दुःखों और बाधाओं का निवारण कर भक्ति, शांति और आनंद का संचार करता है।
उन्होंने आयोजन समिति को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में धर्म, संस्कार और सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार करते हैं।

प्रतियोगिता में जय बजरंग मानस समिति बुढ़नेपुर रूपपुर, बटाउवीर जौनपुर के सदस्यों ने सस्वर सुंदरकांड पाठ प्रस्तुत किया। निर्णयकर्ता ललित शुक्ल, कैलाश नाथ शुक्ल और सतीश कुमार उपाध्याय ने अपना निर्णय बंद लिफाफे में सुरक्षित रखा।

मुख्य अतिथि द्वारा प्रज्ञा चक्षु बाबू बजरंगी सिंह, नन्हकऊ उपाध्याय, अमित सिंह, विजयशंकर दुबे, यजमान दीनानाथ उपाध्याय सहित समिति के सदस्यों को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के आयोजक सुशील कुमार उपाध्याय ने भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, मिथिलेश मिश्र, इंद्र बहादुर सिंह, पंकज मिश्र, पीयूष गुप्ता, डॉ. रामसूरत विंद, संतोष मिश्र, यादवेंद्र मिश्र, सुभाष शुक्ल, विनय सिंह सहित अन्य अतिथियों का स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया तथा सभी भक्तजनों का आभार व्यक्त किया।

समापन में रामायण एवं हनुमानजी की आरती के उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर रमाशंकर उपाध्याय, पद्माकर शुक्ल, केशव प्रसाद शुक्ल, ओमप्रकाश शुक्ल, अरुण उपाध्याय, कपिल मिश्रा, दीना शुक्ल, राकेश शुक्ल, अशोक शुक्ल, सूर्यनाथ शुक्ल, आनंद, सतीश शुक्ल, राजेश शुक्ल, जयशंकर शुक्ल, ढोलन शुक्ल, विकास सोनू सहित सैकड़ों महिला-पुरुष भक्तगण उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item