विपक्ष SIR को लेकर फैला रहा भ्रम, भाजपा का संकल्प—पात्र मतदाता का नाम सूची से न कटे : भूपेंद्र सिंह चौधरी

जौनपुर। भाजपा कार्यालय में शनिवार को एसआईआर अभियान की समीक्षा बैठक उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत पं. दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण तथा वंदेमातरम् से हुई।

मुख्य अतिथि का स्वागत जिलाध्यक्ष प्रजापति ने पुष्पगुच्छ देकर किया। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने जिला पदाधिकारियों, विधानसभा संयोजकों, मंडल अध्यक्षों और एसआईआर अभियान में लगे कार्यकर्ताओं संग विस्तृत समीक्षा की।

भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि भाजपा का स्पष्ट संकल्प है कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से कटने न पाए और किसी भी अपात्र व्यक्ति का नाम न जोड़ा जाए।
उन्होंने बताया कि पूर्व में मतदाता सूची में कई विसंगतियां देखने को मिलती थीं—एक व्यक्ति का कई स्थानों पर नाम, मृतक/विस्थापित लोगों के नाम बने रहना आदि, जिससे मतदान प्रक्रिया प्रभावित होती थी।
उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण लोकतंत्र को मजबूत बनाता है, मगर विपक्ष इस महत्वपूर्ण अभियान पर जनता के बीच अनावश्यक भ्रम फैला रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखती है और विपक्ष विदेशी विचारधाराओं से प्रभावित होकर जनता को गुमराह करने में लगा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे बीएलओ के साथ मिलकर फॉर्म भरने की प्रक्रिया तेजी से पूरा कराएं।

जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने कहा कि शुरुआत से ही विपक्ष SIR प्रक्रिया को लेकर नकारात्मक रवैया अपनाए हुए है। विपक्ष नहीं चाहता कि देश में शुद्ध और पारदर्शी मतदाता सूची बने। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रहित का कार्य है जिसमें सभी दलों को सहयोग करना चाहिए।

क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कार्यकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि वे घर–घर जाकर जनता की सहायता करें। मृत व्यक्तियों के नाम हटवाने, नए पात्र मतदाताओं को जोड़ने और आवश्यक दस्तावेज समय पर जमा कराने में लोगों की मदद की जाए।
उन्होंने प्रशासन के साथ बेहतर तालमेल बनाकर प्रक्रिया को गति देने की सलाह दी।

जिलाध्यक्ष मछलीशहर अजय सिंह ने कार्यकर्ताओं से एसआईआर प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र की नींव सटीक मतदाता सूची पर ही टिकी होती है।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुनील तिवारी ने किया।
इस अवसर पर केपी सिंह, अशोक चौरसिया, विधायक रमेश मिश्र, हरिश्चन्द्र सिंह, पीयूष गुप्ता, सुरेन्द्र सिंघानिया, राकेश वर्मा, संदीप सरोज, विजयलक्ष्मी साहू, अवधेश यादव, राज पटेल, संतोष मिश्र, अंजना श्रीवास्तव, विनय सिंह, पंकज मिश्रा, संदीप तिवारी, लवकुश सिंह, पुष्पा शुक्ला, आमोद सिंह, रोहन सिंह, जितेंद्र सिंह, अभिषेक तिवारी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related

डाक्टर 1076048760664106727

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item