नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाली महिला आरोपी गिरफ्तार
महराजगंज पुलिस को बड़ी सफलता, वांछित महिला आरोपी दबोची गई
जौनपुर। थाना महराजगंज पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने के मामले में वांछित चल रही एक महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार की है। पुलिस टीम ने अभियुक्ता को बदलापुर चौराहे के पास से दबोचते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया।थानाध्यक्ष महराजगंज के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत दो मुकदमों में वांछित अभियुक्ता शिप्रा जायसवाल पत्नी दीपक कुमार धार्या, पुत्री राजकुमार जायसवाल को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता मूल रूप से 229-ए चक्शा हुसैन पंचपेडवा थाना गोरखनाथ जिला गोरखपुर की निवासी है, जबकि वर्तमान में वह लखनऊ के आलमबाग रेलवे कॉलोनी एवं कृष्णा नगर थाना क्षेत्र में रह रही थी।
पुलिस के अनुसार अभियुक्ता के विरुद्ध थाना महराजगंज में मु0अ0सं0 03/2025 एवं 170/2024 दर्ज है, जिनमें उस पर फर्जी दस्तावेजों के सहारे नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने, अमानत में खयानत और धमकी देने जैसे गंभीर आरोप हैं। लंबे समय से फरार चल रही अभियुक्ता की तलाश पुलिस को थी।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्ता को न्यायालय में पेश किया, जहां आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
उप निरीक्षक देव कुमार चौबे, कांस्टेबल शिवांशु ओझा, कांस्टेबल संजय (सर्विलांस सेल) एवं महिला कांस्टेबल सोनम पटेल।
पुलिस का कहना है कि इस गिरफ्तारी से नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह पर शिकंजा कसने में मदद मिलेगी और आम लोगों को ऐसे जालसाजों से सतर्क रहने की आवश्यकता

