मृत्युंजय महादेव धाम उमरछा में सस्वर सुंदरकांड प्रतियोगिता में भावविभोर हुए श्रोता

सुंदरकांड केवल एक अध्याय नहीं, सफलता का सूत्र है: सुशील उपाध्याय

नौपेड़वा(जौनपुर) बक्शा विकास खण्ड के उमरक्षा गांव में स्थित मृत्युंजय महादेव धाम परिसर में आयोजित सस्वर सुंदरकांड प्रतियोगिता में गुरुवार की रात्रि श्रोतागण भावविभोर हो गए। श्वेता प्रियांशी रामचरित मानस समिति मलिकानपुर के गायक कलाकारों ने अपनी मधुर और भक्तिपूर्ण प्रस्तुति से लंका दहन और राम-मिलन की अनुभूति करा दी। कार्यक्रम आयोजक जनपद के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय ने कहा कि मृत्युंजय महादेव धाम पर प्रत्येक माह, प्रदोष के दिन होने वाली सस्वर सुंदरकांड पाठ कला और भक्ति का अनूठा संगम है जो प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास जी द्वारा रचित श्रीराम चरितमानस सुंदरकांड का पाचवां खंड केवल एक अध्याय नहीं, बल्कि जीवन में विषम परिस्थितियों के समय विजय प्राप्त करने का एक 'सफलतम सूत्र' है।सुंदरकांड की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह भक्त हनुमान के पराक्रम, बुद्धि और समर्पण की गाथा है। अनुष्ठान की शुरूआत पंडित हीरामणी उपाध्याय के कुशल सानिध्य और वैदिक रीति-विधान से मुख्य यजमान शेषनाथ शुक्ल एवं धर्मपत्नी द्वारा पूजा पाठ से शुरू किया गया। निर्णायक मंडल के सदस्य ललित शुक्ल, कैलाश नाथ शुक्ल और सतीश कुमार उपाध्याय ने अपने निर्णय को बंद लिफाफे में सुरक्षित रखा। इस दौरान राजकृष्ण शर्मा, आशीष शुक्ल, सुधांशु सिंह, परविंदर चौहान, रोहित सिंह, आमोद सिंह, घनश्याम यादव, देवेंद्र सिंह, राजकुमार उपाध्याय, ईश नारायण उपाध्याय, सुरेंद्र मिश्रा, महेंद्र उपाध्याय, अच्छेलाल पांडेय, संजय सिंह, बैजनाथ सिंह को स्मृति चिह्न और अंग वस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। आयोजक सुशील द्वारा सस्वर सुन्दरकाण्ड प्रतियोगिता में सम्मिलित कुमारी श्वेता यादव, कुमारी प्रियांशी यादव, नितिन तिवारी, श्रवण तिवारी, आर पी सरोज और अवधेश यादव को अंग वस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से प्रभाकर, पद्माकर, सुरेश उपाध्याय, अरुण उपाध्याय, देवेश कुमार उपाध्याय, राकेश शुक्ल, सन्तोष उपाध्याय, प्रेमा सिंह, अशोक, संतोष सिंह, राजेश, जयशंकर शुक्ल, संतोष शुक्ल ढोलन, अरविंद, सूरज, दीनानाथ, अनिल, विकास, और रमेश निषाद सहित सैकड़ों भक्त जन मौजूद रहें।

Related

JAUNPUR 795065693922136042

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item