जेपीएल में पत्रकारों का जलवा: शिवम की रिकार्डतोड़ पारी से डॉक्टर्स-11 को 53 रनों से हराया

जौनपुर। नगर के शाहगंज पड़ाव के पास स्थित एक कॉलेज के मैदान पर आयोजित जेपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में जर्नलिस्ट क्रिकेट क्लब ने दमदार प्रदर्शन करते हुए डॉक्टर्स-11 को 53 रनों से करारी शिकस्त दी। इस मुकाबले के हीरो ओपनर बल्लेबाज शिवम उपाध्याय रहे जिन्होंने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुये टूर्नामेंट में नया इतिहास रच दिया। विजेता टीम को ट्रॉफी सभासद शाहनवाज मंजूर ने अपने हाथों से सौंपा। इसके पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला जर्नलिस्ट क्रिकेट क्लब के कप्तान राजन मिश्रा ने लिया जिसे उनकी टीम ने पूरी तरह सही साबित किया। पारी की शुरुआत करने उतरे शिवम उपाध्याय ने मैदान के चारों ओर चौकों की बरसात कर दी। उन्होंने महज 37 गेंदों पर 16 चौकों की मदद से नाबाद 76 रन बनायकर दर्शकों को रोमांच से भर दिया। शिवम की इस विस्फोटक पारी की बदौलत जर्नलिस्ट क्रिकेट क्लब ने 8 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 101 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। यह स्कोर अब तक के जेपीएफ टूर्नामेंट का सर्वाधिक स्कोर है। इसके पहले टूर्नामेंट में अधिकतम स्कोर 72 रन था। खास बात यह रही कि शिवम इस टूर्नामेंट में अर्धशतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गये। अन्य बल्लेबाजों में आलोक सिंह ने 11 गेंदों में 5 रन बनाया जबकि सरस सिंह 4 गेंदों में एक चौके की मदद से 6 रन बनाकर नाबाद रहे।


लक्ष्य का पीछा करने में डॉक्टर्स-11 रही बेबस

101 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डॉक्टर्स-11 की टीम जर्नलिस्ट गेंदबाजों के आगे पूरी तरह संघर्ष करती नजर आई और 8 ओवर में 5 विकेट खोकर मात्र 48 रन ही बना सकी। जर्नलिस्ट टीम की ओर से गेंदबाजी की शुरुआत करते हुए सुशील तिवारी ने पहले ही ओवर में सिर्फ 4 रन देकर विरोधी टीम पर दबाव बनाते हुए यह साबित कर दिया कि पत्रकारों की कलम के साथ साथ गेंदबाजी में भी धार है। आलोक सिंह शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 ओवर में एक मेडन समेत 4 रन देकर 2 विकेट झटके। इमरान अब्बास ने 2 ओवर में 11 रन देकर 2 विकेट लिये जबकि देवेंद्र खरे ने 1 ओवर में 5 रन देकर 1 विकेट हासिल किया।

जर्नलिस्ट क्रिकेट क्लब की टीम में ये रहे शामिल

राजन मिश्रा, हसनैन कमर दीपू, सुशील तिवारी, शिवम उपाध्याय, आलोक सिंह, देवेंद्र खरे, सरस सिंह, मसूद अहमद, इमरान अब्बास, शिवेंद्र प्रताप सिंह और मनीष सिंह शामिल रहे। जर्नलिस्ट टीम के हेड कोच मोहम्मद अब्बास ने शानदार प्रदर्शन के लिए पूरी टीम को बधाई दिया। साथ ही एक ओवर में लगातार 5 चौके लगाने वाले शिवम उपाध्याय को 1001 का नकद पुरस्कार प्रदान किया। मैच के दौरान जर्नलिस्ट टीम का उत्साह बढ़ाने के लिए अंकित जायसवाल, रोहित चौबे, राज सैनी, विशाल, मेराज अहमद, अमीर अब्बास असलम, तबरेज नियाजी सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item