पंपिंग सेट मशीन पर अराजक तत्व ने किया पथराव और तोड़फोड़, करकट और ईट चट्टे को गिराकर किया क्षतिग्रस्त

 सिचाई के लिए रखा पाइप एवं फरसा कुदार उठा ले गए, पीड़ित ने दी थाने पर तहरीर, किरतापुर बरना गांव का मामला।

जफराबाद। जफराबाद थाना क्षेत्र के किरतापुर बरना गांव स्थित एक किसान के पंपिंग सेट मशीन पर अज्ञात अराजक तत्वों ने देर रात में जमकर पथराव करते हुए तोड़फोड़ करते हुए पम्पिंग सेट  पर लगा करकट एवं ईंट के चट्टे को गिराकर तोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर पहुची पुलिस जांच में जुटी रही।

जफराबाद थाना क्षेत्र के सरैया गांव के प्रभात राय की सिंचाई पंपिंग सेट की मशीन सटे गांव किरतापुर बरना गांव में है रोज की बात प्रभात अपने खेत का कार्य निपटाकर रात में घर चले गए इसी दौरान देर रात में कुछ अराजक तत्व पहुंचकर उनके पम्पिंग सेट मशीन पर पहुचकर पथराव करते हुए करकट को तोड़ दिया तथा पेड़ो के घेरे में लगाए गए ईट के चट्टे को गिरा दिया एवं दीवाल में लगे दो एलईडी बल्ब व उसका होल्डर भी तोड़ दिया तथा बाहर रखें 2 फावड़े और 2 कुदाल एवं दो सिंचाई की पाइप उठा ले गए। तड़के सुबह जब किसान प्रभात राय का बेटा विकास राय जब पम्पिंग सेट पर पहुंचा तो उसे इस घटना की जानकारी हुई। उसने घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पुलिस को दिया पुलिस मौके पर आ गई। जांच पड़ताल करके गई। पीड़ित किसान प्रभात राय ने रविवार को दोपहर में थाने पहुंचकर तहरीर देते हुए मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई।

थानाध्यक्ष जफराबाद श्री प्रकाश शुक्ल ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। हल्का दरोगा को मौके पर भेजकर जांच कराया जा रहा है। उचित कार्रवाई की जाएगी।

Related

डाक्टर 1687749944566329356

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item