दबंगों की दबंगई से कांपा मीरपुर, चार की पिटाई, सड़क पर उतरा जनआक्रोश

जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के मीरपुर मोहल्ले में पुरानी रंजिश को लेकर आधा दर्जन से अधिक दबंगों ने एक परिवार पर हमला बोल दिया। आरोप है कि लाठी-डंडों से की गई बेरहमी पिटाई में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने जौनपुर-अयोध्या मार्ग को जाम कर दिया और आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। करीब कुछ देर तक मार्ग बाधित रहने से यातायात प्रभावित रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया।

बताया जा रहा है कि इस वारदात का मुख्य आरोपी कलंदर बिंद लाइन बाजार थाने का हिस्ट्रीशीटर है और वर्तमान में मीरपुर वार्ड का सभासद भी है। इसी को लेकर लोगों में खासा आक्रोश देखा गया।

घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों और उनके परिजनों से बातचीत कर घटना की जानकारी ली तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद मंत्री गिरीश यादव भी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया। उन्होंने चिकित्सकों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए और डीएम-एसपी को आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने को कहा।

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

वारदात  में सावन 25 वर्ष रेफर (B. H. U), नीरज 40 वर्ष ,धीरज 35 वर्ष, किरण 45 वर्ष और  प्रेम देवी 70 वर्ष घायल घायल हो गई है।


 

Related

डाक्टर 1584171196842187482

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item