ट्विटर अभियान से महा रैली तक की रूपरेखा तय, प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक में बनी रणनीति

 

जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद शर्मा के निर्देश के क्रम में बीआरसी बरसठी में जनपदीय कार्यकारिणी की ओर से एक आवश्यक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार शुक्ला ने की।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला मंत्री रविचंद्र यादव उपस्थित रहे। साथ ही जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह रानू एवं राजेश बहादुर सिंह ‘मुन्ना’ की गरिमामयी उपस्थिति रही।

बैठक में विकास खंड बरसठी के शिक्षकों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि शिक्षकों की समस्याओं और मांगों को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए ट्विटर (एक्स) ऐप के माध्यम से सभी साथियों को सक्रिय किया जाएगा।

तय किए गए प्रमुख कार्यक्रम

22 फरवरी 2026 — ट्विटर (एक्स) ऐप पर अभियान

23 से 25 फरवरी 2026 तक — काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य

26 फरवरी 2026 (अपराह्न 1:00 से 4:00 बजे तक) — बीएसए कार्यालय पर धरना एवं ज्ञापन

मार्च के तृतीय सप्ताह में — रामलीला मैदान में महा रैली

बैठक में ओमप्रकाश मिश्रा, इंद्रजीत यादव, स्वामीनाथ पाल, मानिक चंद, दिनेश कुमार मौर्य, प्रदीप कुमार मौर्य, गिरधारी लाल गौड़, मनोज कुमार विश्वकर्मा, इंद्रमणि पाल, राजबली यादव, राकेश कुमार प्रजापति सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त सुरेंद्र कुमार यादव, उमा शंकर पटेल, हरेंद्र प्रताप यादव, सौरभ कुमार, राय साहब सरोज, दिनेश कुमार यादव, कैलाश नाथ कुरील सहित प्राथमिक शिक्षक संघ बरसठी के पदाधिकारी एवं संघर्ष समिति के सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षक एवं कवि योगेंद्र प्रताप मौर्य ने किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक संपन्न हुई।

Related

डाक्टर 3367408136139821293

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item