जौनपुर में उत्तरी रेलवे मजदूर यूनियन का प्रदर्शन, काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

 


जौनपुर। केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर उत्तरी रेलवे मजदूर यूनियन की जौनपुर शाखा ने सरकार की नीतियों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। शाखा मंत्री राकेश सिंह के नेतृत्व में यूनियन पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर अपनी नाराजगी दर्ज कराई।

प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने 26 श्रम कानूनों को समाप्त कर आईआर कोड व अन्य लेबर कोड लागू किए जाने का विरोध किया। साथ ही नई पेंशन योजना (एनपीएस) व यूपीएस को समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) लागू करने की मांग उठाई। यूनियन ने सरकारी विभागों में निगमीकरण व निजीकरण को बढ़ावा दिए जाने पर भी आपत्ति जताई।

शाखा मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लागू किए जा रहे श्रम व सेवा संबंधी प्रावधान कर्मचारियों के हितों के विरुद्ध हैं। यदि इन ‘काले कानूनों’ को वापस नहीं लिया गया तो यूनियन अपने शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर व्यापक आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में रेल कर्मचारी मौजूद रहे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। यूनियन ने चेतावनी दी कि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय न होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Related

डाक्टर 6843649140217903552

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item