पवन प्रकाश श्रीवास्तव बने उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष

 

जौनपुर। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षक संघ, उ0प्र0 की प्रदेश कार्यकारिणी ने शिक्षा क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे पवन प्रकाश श्रीवास्तव को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। संघ द्वारा जारी मनोनयन पत्र के अनुसार श्री श्रीवास्तव को जौनपुर जनपद का उपाध्यक्ष मनोनीत करते हुए जौनपुर सदर तहसील का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

प्रदेश संगठन मंत्री सुशील सिन्हा द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि शिक्षा क्षेत्र में उनके सराहनीय कार्यों एवं सक्रिय सहभागिता को देखते हुए यह जिम्मेदारी प्रदान की गई है। उनसे अपेक्षा की गई है कि तहसील अंतर्गत सभी ब्लॉकों में एक माह के भीतर योग्य, कर्मठ शिक्षकों, कर्मचारियों, प्रधानाध्यापकों एवं प्रबंधकों का चयन कर जनपद एवं प्रदेश कार्यकारिणी के समक्ष प्रस्तावित करेंगे।

पत्र में यह भी उल्लेख है कि वे जनपद के मान्यता प्राप्त विद्यालयों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए उनके समाधान के लिए संघर्ष करेंगे तथा संघ के उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे।

पवन प्रकाश श्रीवास्तव की नियुक्ति से शिक्षकों में उत्साह का माहौल है। शिक्षकों ने उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं के समाधान में तेजी आएगी।

Related

JAUNPUR 5247712663557734546

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item