शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में कांग्रेस का प्रदर्शन, मुकदमा वापस लेने की मांग
https://www.shirazehind.com/2026/02/blog-post_744.html
जौनपुर। कलेक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय पर बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह के नेतृत्व में भारी संख्या में कांग्रेसियों ने तख्तियां और बैनर लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग उठाई।
कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट परिसर में एकत्रित हुए और शंकराचार्य के खिलाफ दर्ज एफआईआर को फर्जी बताते हुए उसे तत्काल निरस्त करने की मांग की। प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह ने कहा कि शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ दर्ज एफआईआर पूरी तरह बेबुनियाद और दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विरोध की आवाज को दबाने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई कर रही है। यदि शीघ्र ही मुकदमा वापस नहीं लिया गया तो कांग्रेस व्यापक स्तर पर आंदोलन करने को बाध्य होगी।
प्रदर्शन में पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

