व्यापारी देश के विकास में सहयोगी रहा है: ओम प्रकाश राजभर
https://www.shirazehind.com/2026/02/blog-post_78.html
जौनपुर। व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल जौनपुर नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल के नेतृत्व में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के जौनपुर आगमन पर शिष्टाचार मुलाकात करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन देते हुए अपनी मांगें रखीं। इसमें वृद्ध व्यापारियों के लिए 60 वर्ष के बाद पेंशन योजना शुरू किया जाना चाहिये। साथ में कोई भी व्यापारी अपने व्यापारी जीवन के दौरान जितने रुपये भी आयकर जमा किया हो, उसका कुछ प्रतिशत 60 वर्ष के बाद उसी व्यापारी को जीवन यापन के लिये मिलना चाहिये। चूंकि समय से आयकर जमा करते हुये देश के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान होता है, इसलिए सरकार को उपयुक्त दोनों मांगों पर गंभीरता से ध्यान देकर अतिशीघ्र मूर्त रूप देना चाहिये।

