24 से 26 मार्च तक शाही किले में सजेगा जौनपुर महोत्सव, तैयारियों पर मंथन

 

जौनपुर। जनपद में तीन दिवसीय जौनपुर महोत्सव के भव्य आयोजन को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने की। इस दौरान मड़ियाहूं के विधायक डॉ. आर.के. पटेल तथा जिलाधिकारी दिनेश चंद्र भी उपस्थित रहे।

बैठक में महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। मंत्री श्री यादव ने बताया कि जौनपुर महोत्सव 24, 25 और 26 मार्च 2026 को शहर के ऐतिहासिक शाही किला में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि महोत्सव को भव्य और आकर्षक रूप दिया जाए, ताकि जनपद की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और साहित्यिक परंपराओं को व्यापक स्तर पर प्रदर्शित किया जा सके।

उन्होंने कहा कि महोत्सव में स्थानीय कलाकारों और लोक संस्कृति को विशेष स्थान दिया जाए, जिससे उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का बेहतर अवसर मिल सके।

बैठक में सांस्कृतिक कार्यक्रमों, खेल प्रतियोगिताओं तथा विभिन्न विभागों की योजनाओं के प्रचार-प्रसार को लेकर भी चर्चा की गई। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, यातायात प्रबंधन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की जाएं।

जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने आश्वस्त किया कि पिछले वर्ष की तरह इस बार भी महोत्सव के दौरान भव्य सामूहिक विवाह सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सामूहिक विवाह में शामिल होने वाले जोड़ों का शत-प्रतिशत बायोमेट्रिक सत्यापन कराया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न विभागों की योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी और एक जनपद एक उत्पाद सहित अन्य विभागों के स्टाल भी लगाए जाएंगे।

बैठक में जनप्रतिनिधियों के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Related

डाक्टर 5890592045943377086

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item