प्रधानी चुनाव की रंजिश में मारपीट, 5 लोग गिरफ्तार

 खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के महरौड़ा गाँव में प्रधानी चुनाव की रंजिश और पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार कर शांति भंग की आशंका में न्यायालय भेज दिया। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि रविवार को ग्राम महरौड़ा में प्रधानी चुनाव और पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट व कहासुनी हुई थी। सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस टीम ने मौके से सुदर्शन बिन्द पुत्र सोहन लाल बिन्द, जटाशंकर बिन्द पुत्र सोहन लाल बिन्द, समरजीत बिन्द पुत्र लालचंद्र बिन्द, सिकंदर बिन्द पुत्र हरिश्चंद्र बिन्द निवासीगण महरौड़ा तथा नीरज बिन्द पुत्र लौटू बिन्द निवासी विसवां को गिरफ्तार कर लिया। थाने लाकर विधिक कार्यवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया। इस कार्यवाई में पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अनिल पाठक और उपनिरीक्षक लल्लू सिंह शामिल रहे।

Related

डाक्टर 7689047887148825071

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item