चोरों ने ज्वेलर्स की दुकान को बनाया निशाना, नगदी—जेवरात पर फेरा हाथ
https://www.shirazehind.com/2026/03/blog-post_428.html
दुकान का शटर चाढ़कर की हुई चोरी, जांच में जुटी पुलिस
केराकत, जौनपुर। स्थानीय नगर के गोला वार्ड निवासी मुन्ना सेठ की रामपुर भौरा मोड़ के पास आरुष ज्वेलर्स नाम से दुकान है। दुकान स्वामी के अनुसार शनिवार की रात अज्ञात चोर दुकान का शटर चाढ़कर अंदर घुस गए और काउंटर में रखे 8500 रुपये नगदी, करीब 5 ग्राम सोने के आभूषण तथा लगभग 50 ग्राम चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गये।बताया जाता है कि चोरों ने दुकान में रखी आलमारी को भी तोड़ने का प्रयास किया लेकिन वे उसमें सफल नहीं हो सके। यदि आलमारी टूट जाती तो उसमें रखा अन्य कीमती सामान भी चोरी हो सकता था। जाते समय चोर दुकान में लगा डीवीआर भी उठा ले गये जिससे घटना की फुटेज न मिल सके। वहीं बगल की एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। हालांकि उस दुकान के डीवीआर में एक संदिग्ध की गतिविधि कैद हो गई है।
ग्रामीणों की सूचना पर जब मुन्ना सेठ दुकान पर पहुंचे तो चोरी की घटना देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मौके ए वरदात का निरीक्षण कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। वहीं चोरी की घटना से ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त है।

