केवटली बाजार में रोजा इफ्तार, आपसी भाईचारे का दिया संदेश

 

महराजगंज, जौनपुर। रमजान के पवित्र महीने के अवसर पर क्षेत्र के केवटली बाजार स्थित नूरी अनस बिन मलिक मस्जिद में समाजसेवी आनंद कुमार सोनी द्वारा भव्य रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लेकर आपसी भाईचारे और सौहार्द की मिसाल पेश की।

सूर्यास्त के समय मगरिब की अजान के बाद रोजेदारों ने खजूर और शरबत के साथ रोजा खोला। इफ्तार में रोजेदारों के लिए समाजसेवी आनंद कुमार सोनी की ओर से विशेष व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर नमाज अदा कर देश में अमन-चैन और भाईचारे के लिए दुआ मांगी गई।

आयोजक आनंद कुमार सोनी ने कहा कि इफ्तार का उद्देश्य सभी समुदाय के लोगों को एक साथ लाकर आपसी भाईचारा और सद्भाव को मजबूत करना है।

इस मौके पर मुअज्जिन मोहम्मद शमी, अब्दुल हक अंसारी, रमजान अली, गुलाम मौजूद रहे।

Related

डाक्टर 8249832908150855777

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item