वाकिब बने अखिल भारतीय क्षेत्र पंचायत संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी

खेतासराय। अखिल भारतीय क्षेत्र पंचायत संघ (पूर्वांचल प्रदेश इकाई) ने ग्राम पंचायत ढढ़वारा निवासी, क्षेत्र पंचायत सदस्य मो. वाकिब को प्रदेश मीडिया प्रभारी पद पर मनोनीत किया है। यह मनोनयन लखनऊ राजधानी में किया गया । 

संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौ. साजिद तुर्क और प्रदेश अध्यक्ष राजन सैनी ने उम्मीद जताई है कि मो. वाकिब जौनपुरी के अनुभव, लगन और साहस से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा प्रदेश में संघ को मजबूत करने में अहम योगदान मिलेगा।

मो. वाकिब वर्तमान में अपने ग्राम सभा से क्षेत्र पंचायत सदस्य भी है । वह जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे है। उनके मनोनयन पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

Related

डाक्टर 7102739238554516346

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item