विद्युत विभाग की मनमानी: तीन किलोवाट के कनेक्शन को जबरन किया पांच किलोवाट, पीड़ित ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

 

गौराबादशाहपुर(जौनपुर)  क्षेत्र के ग्राम पाण्डेय पट्टी, पोस्ट इमलों निवासी एक उपभोक्ता ने विद्युत विभाग के अधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित का आरोप है कि विभाग ने बिना भौतिक सत्यापन किए ही उसके घरेलू विद्युत कनेक्शन का लोड बढ़ा दिया है, जिससे वह आर्थिक रूप से परेशान है।

ग्राम पाण्डेय पट्टी निवासी खरपत्तू बिन्द पुत्र रामदिहाल ने मुख्यमंत्री को भेजे शिकायती पत्र में बताया कि उन्होंने विद्युत विभाग से 3 किलोवाट का घरेलू कनेक्शन लिया था। उनके घर पर 3 किलोवाट का सोलर पैनल और स्मार्ट मीटर भी लगा हुआ है। आरोप है कि इसके बावजूद एसडीओ और जेई ने बिना परिसर का निरीक्षण किए ही मनमाने ढंग से उनके कनेक्शन को 3 किलोवाट से बढ़ाकर 5 किलोवाट कर दिया। पीड़ित ने इस संबंध में आईजीआरएस पोर्टल (शिकायत संख्या- PU25122503565) पर शिकायत दर्ज कराई और संबंधित अधिकारियों को लिखित पत्र भी दिया, लेकिन बिना मौका मुआयना किए ही शिकायत का निस्तारण कर दिया गया।

पीड़ित खरपत्तू बिन्द ने बताया कि उन्होंने जिलाधिकारी जौनपुर और अधिशासी अभियंता से भी लिखित शिकायत की थी। अधिशासी अभियंता के निर्देश पर हुई जांच में जांच अधिकारी ने मौके पर 3 किलोवाट बिजली का खर्च ही पाया, लेकिन इसके बावजूद कागजों में अभी भी 5 किलोवाट ही चल रहा है और मीटर में कोई सुधार नहीं किया गया है। विभाग की इस लापरवाही और मनमानी के कारण पीड़ित को अधिक बिल का भुगतान करना पड़ रहा है। पीड़ित ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर उनके विद्युत लोड को सुधार कर पुनः 3 किलोवाट किया जाए।

Related

डाक्टर 2065924748482940713

एक टिप्पणी भेजें

  1. मैंने भी 3किलो वाट का सोलर लगवाया है परन्तु विभाग ने 6किलो वाट लोड दर्शाना शुरू कर दिया, बहुत आवेदन देने के बाद विभाग के कर्मचारी ने लोड चेक करने के बाद रिपोर्ट दिया कि 2.75किलोवाट है फिर भी संशोधन नहीं हुआ।

    जवाब देंहटाएं

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item