उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा पर जिलाधिकारी-पुलिस अधीक्षक की कड़ी नजर, कई केंद्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण

19 केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा, सुरक्षा व्यवस्था व निगरानी प्रणाली का लिया जायजा

जौनपुर। उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र तथा पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने शनिवार को विभिन्न परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने तिलकधारी महाविद्यालय, बीआरपी इंटर कॉलेज, मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज तथा वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय सहित कई परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी कैमरों तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

अधिकारियों ने निर्देश दिया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

जनपद में परीक्षा के लिए कुल 19 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा 14 मार्च और 15 मार्च को प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जा रही है। परीक्षा के सफल संचालन के लिए 19 क्षेत्र मजिस्ट्रेट, 19 स्थिर मजिस्ट्रेट, 19 केंद्र व्यवस्थापक तथा लगभग 700 कक्ष पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सघन तलाशी, निगरानी कैमरों की सतत देखरेख, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती तथा यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखा जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने बताया कि परीक्षा के सफल एवं निष्पक्ष संचालन के लिए पिछले कई दिनों से व्यापक तैयारियां की जा रही थीं, जिसके परिणामस्वरूप जनपद में परीक्षा शांतिपूर्ण और नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराई जा रही है।

Related

डाक्टर 8556749284421597393

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item