अलविदा जुमा पर सजदा करने उमड़े नमाजी, मुल्क की खुशहाली की मांगी दुआ

 

जौनपुर। पवित्र रमजान माह के अंतिम शुक्रवार अलविदा जुमा के अवसर पर शहर की मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मुस्लिम समाज के लोग बड़ी संख्या में मस्जिदों की ओर रुख करते नजर आए और अकीदत के साथ नमाज अदा कर मुल्क में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी।

शहर की प्रमुख शाही अटाला मस्जिद में मौलाना अहमद नवाज ने नमाजे जुमा अदा कराई, जबकि मौलाना आफाक ने रमजान की फजीलत बयान की। उन्होंने कहा कि रमजान इबादत और बरकतों का महीना है, जिसमें मुसलमान खास तौर पर तरावीह की नमाज अदा करते हैं, जो केवल इसी महीने में पढ़ी जाती है।

वहीं शाही जामा मस्जिद (बड़ी मस्जिद) में मौलाना अबू हुरैरा ने नमाज अदा कराई और देश में अमन-चैन तथा भाईचारे के लिए विशेष दुआ कराई। मदरसा हनफिया नवाब यूसुफ रोड स्थित मदीना मस्जिद में मौलाना अहमद रजा जाफरी ने नमाज पढ़ाई। इस दौरान मौलाना कयामुद्दीन ने कहा कि रमजान इबादत के साथ-साथ गुनाहों से बचने और तौबा करने का महीना है।

खानकाह मस्जिद में मौलाना हाफिज मेराज ने कहा कि रमजान का महीना इबादत के साथ गरीबों, बेसहारा लोगों और विधवाओं की मदद करने का भी संदेश देता है।

इसके अलावा शहर की शाही किला मस्जिद, शाही झंझरी मस्जिद, शाही लाल दरवाजा मस्जिद, लाल मस्जिद, मोहम्मद हसन मस्जिद, इलाही मस्जिद उर्दू बाजार, आया मस्जिद, आलम मस्जिद, गौशाला मस्जिद, जकरिया मस्जिद, चहारसू मस्जिद, शाही पुल शेर मस्जिद, इंद्रा मार्केट मस्जिद, कचहरी मस्जिद, रेलवे स्टेशन मीरपुर मस्जिद और मियांपुर मस्जिद समेत आसपास की मस्जिदों में भी बड़ी संख्या में नमाजियों ने अलविदा जुमा की नमाज अदा की और देश-प्रदेश की खुशहाली के लिए दुआएं मांगी।

इस मौके पर मरकजी सीरत कमेटी के पूर्व अध्यक्ष हफीज शाह ने बताया कि नगर की सभी जुमा मस्जिदों में अलविदा जुमा की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। उन्होंने नगर पालिका द्वारा कराई गई विशेष साफ-सफाई और चूने के छिड़काव की व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि प्रशासन की ओर से दी जा रही मूलभूत सुविधाओं से नमाजियों को काफी सहूलियत मिली।

Related

डाक्टर 6357235194489673787

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item