महंगाई और गैस किल्लत पर आप का कलेक्ट्रेट घेराव, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

 रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी वापस लेने की मांग, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

जौनपुर। बढ़ती महंगाई, एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि और गैस की किल्लत के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी के राष्ट्रीय नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आह्वान पर आयोजित इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राम रतन विश्वकर्मा ने कहा कि हाल ही में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में ₹60 और कमर्शियल सिलेंडर में ₹120 की बढ़ोतरी गरीब और मध्यम वर्ग पर सीधा हमला है। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई से आम जनता की कमर टूट चुकी है और छोटे व्यापारियों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। गैस की किल्लत से होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड से जुड़े छोटे कारोबारी भी प्रभावित हो रहे हैं।

जिला उपाध्यक्ष श्वेता चौधरी ने कहा कि देश में उपयोग होने वाली लगभग 60 प्रतिशत एलपीजी विदेशों से आयात की जाती है और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों में ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने इस संकट से निपटने के लिए कोई ठोस रणनीति नहीं बनाई है।

महिला प्रकोष्ठ की जिला उपाध्यक्ष वंदना मिश्रा ने कहा कि रसोई गैस की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि का सबसे अधिक असर महिलाओं और गृहिणियों पर पड़ रहा है। गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए रसोई चलाना कठिन होता जा रहा है। उन्होंने सरकार से गैस पर विशेष सब्सिडी देने और गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की।

पार्टी नेताओं ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमतें तत्काल वापस ली जाएं, पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए पारदर्शी नीति लागू की जाए तथा गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को रसोई गैस पर विशेष सब्सिडी दी जाए।

प्रदर्शन में विजय सिंह बागी, श्वेता चौधरी, अमित विश्वकर्मा, कमलेश भारती, नंदलाल प्रधान, सुभाष गौतम, दिनेश प्रधान, सुशीला देवी, पूनम, विकास चंद्र यादव, भैया लाल, हितेश कुमार उपाध्याय, आनंद यादव, विनोद कुमार, पप्पू लाल बिन्द, राजकुमार कनौजिया, विद्याधर मिश्र, संजय पाल, मनोज, आशुतोष मौर्य, अमरपाल यादव, राजू विश्वकर्मा, राजेश यादव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related

डाक्टर 2749445502991795737

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item