व्यवहारिक ज्ञान और व्यक्तित्व विकास में सहायक होता है शैक्षिक भ्रमण : प्रशांत मिश्र

 शैक्षणिक भ्रमण पर वाराणसी पहुंचे कम्पोजिट विद्यालय पकड़ी के छात्र

शाहगंज (जौनपुर)। ब्लॉक शाहगंज स्थित कम्पोजिट विद्यालय पकड़ी के 38 छात्रों का दल शुक्रवार सुबह प्रधानाध्यापक हरिशंकर पाल के नेतृत्व में शैक्षणिक भ्रमण के लिए Varanasi रवाना हुआ। छात्रों के रवाना होने के समय अभिभावकों और बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।

भ्रमण के दौरान छात्रों ने सारनाथ स्थित गौतम बुद्ध के धर्मचक्र प्रवर्तन स्थल का अवलोकन किया, जहां पहुंचकर बच्चे काफी उत्साहित नजर आए। इसके बाद छात्रों ने नमो घाट तथा रामनगर किला का भी भ्रमण किया। इस दौरान बच्चे अपनी जिज्ञासाओं के अनुसार अध्यापकों से लगातार प्रश्न पूछते रहे और विभिन्न ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक जानकारियां प्राप्त कीं।

संवाददाताओं से बातचीत में जिला उपाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ प्रशांत मिश्र ने कहा कि शैक्षिक भ्रमण बच्चों के व्यवहारिक ज्ञान और व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने बताया कि जनपद में ऊर्जावान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल तथा ब्लॉक शाहगंज के खंड शिक्षा अधिकारी बसंत शुक्ला के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में बच्चों के लिए ऐसे शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जो उनके सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होंगे।

उन्होंने बताया कि कम्पोजिट विद्यालय पकड़ी के 38 छात्रों का दल सकुशल भ्रमण कर वापस लौटा। इस दौरान रवाना करते समय ग्राम प्रधान थानेदार यादव सहित कई ग्रामीण भी उपस्थित रहे। भ्रमण को सफल बनाने में अखिलेश कुमार, धीरेन्द्र कुमार, अभिलाषा यादव, जय प्रकाश यादव, अरशद कमाल और तजीम फातिमा सहित विद्यालय के सभी शिक्षकों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Related

डाक्टर 6314651840101024925

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item