जौनपुर नगर पालिका में पंकज श्रीवास्तव की एंट्री, कचगांव में संतोष मिश्रा पर भरोसा

 

जौनपुर। उत्तर प्रदेश शासन के नगर विकास विभाग द्वारा जारी अधिसूचना ने जनपद की नगर निकाय राजनीति में नई सरगर्मी पैदा कर दी है। जारी सूची में नगर पालिका परिषद मुंगराबादशाहपुर, शाहगंज, जौनपुर समेत कई नगर पंचायतों में नामित सभासदों के नाम घोषित किए गए हैं, जिनमें नए और सक्रिय चेहरों को प्रमुखता दी गई है। जिसमें जौनपुर नगर पालिका के नए सदस्य पंकज श्रीवास्तव और कचगांव के नामित सभासद संतोष मिश्रा के नाम चर्चा में हैं।

जौनपुर नगर पालिका परिषद में पंकज श्रीवास्तव, अरविंद गुप्ता, संदीप जायसवाल, राहुल साहू और रोहन सिंह को नामित सभासद बनाया गया है। इनमें पंकज श्रीवास्तव का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है, जिन्हें एक मजबूत और सक्रिय चेहरे के रूप में देखा जा रहा है।

कचगांव में संतोष मिश्रा, राजेश पाठक और कन्हैया सेठ को मौका मिला है, जिसमें संतोष मिश्रा का नाम खास चर्चा में है।

मुंगराबादशाहपुर नगर पालिका में अरुण कुमार, विजेंद्र जायसवाल, मनोज गुप्ता, राकेश मिश्रा और उमाशंकर गुप्ता को नामित सदस्य बनाया गया है। इन सभी को क्षेत्र में सक्रियता और सामाजिक पकड़ के आधार पर जिम्मेदारी दी गई है।

शाहगंज नगर पालिका में सर्वेश चौरसिया, श्याम जी गुप्ता, रूपेश जायसवाल, महेंद्र वर्मा और चंद्रदेव निषाद को नामित किया गया है। यहां भी जातीय व सामाजिक समीकरणों को साधते हुए चयन किया गया है।


नगर पंचायत स्तर पर भी व्यापक नियुक्तियां की गई हैं—

खेतासराय में शुभम जायसवाल, सोनू बिंद और बबीता मौर्य को जिम्मेदारी दी गई है।

बदलापुर में हरिश्चंद्र, बृजेश निषाद और सपना शर्मा को नामित किया गया है।

केराकत में जितेंद्र सोनकर, सुनीता कुमारी और रूपेश प्रजापति को शामिल किया गया है।

मड़ियाहूं में धर्मेंद्र सेठ, रोहित जायसवाल और विनोद कुमार को नामित सदस्य बनाया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, इन नियुक्तियों में सामाजिक, राजनीतिक और क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखा गया है, जिससे निकायों में बेहतर समन्वय और विकास कार्यों को गति मिल सके। नए चेहरों के आने से जहां एक ओर युवा नेतृत्व को मौका मिला है, वहीं अनुभवी लोगों का संतुलन भी बनाए रखा गया है।

अधिसूचना के बाद जिले में राजनीतिक चर्चाओं का दौर तेज हो गया है—अब सबकी नजर इस पर है कि ये नए नामित सदस्य जमीनी स्तर पर विकास की रफ्तार को कितना आगे बढ़ा पाते हैं।

Related

डाक्टर 4964140940400941005

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item