वार्षिक परीक्षाओं का दौर जारी मासूम चेहरों पर चिंता की लकीरें

 

जौनपुर। इस समय बोर्ड परीक्षायें सम्पन्न हो चुकी हैं।सत्रांत के इस महीने में वार्षिक गृह परीक्षाओं का दौर जारी है। परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों की भी वार्षिक परीक्षाये सोमवार से शुरू हो गई हैं। ज्यादातर निजी विद्यालयों में भी वार्षिक परीक्षायें जारी हैं।ऐसे में शिक्षकों और अभिभावकों की  जिम्मेदारियों का भी इम्तिहान जारी है। परीक्षाएं तो बच्चों की होती हैं लेकिन अभिभावकों के साथ शिक्षक-शिक्षिकाओं को परीक्षा की तैयारियों को लेकर कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही हैं।बच्चों को अव्वल रखने की माता-पिता की तमन्ना के चलते वह उनकी हर प्रकार से मदद कर रहे हैं। अभिभावक अपने खाने-पीने,सोने-जगने से ज्यादा अपने बच्चों के खाने-पीने, सोने-जगने और पढ़ने पर ध्यान रहे हैं। अध्यापकों को भी परीक्षाओं को सम्पन्न कराने, मूल्यांकन करने और रिजल्ट बनाने के काम में अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ रही है। मछलीशहर ब्लाक के रामगढ़ स्थित आक्सफोर्ड इंग्लिश मीडियम स्कूल में यू के जी में पढ़ने वाले साहस सिंह कहते हैं कि मंगलवार को उनका एनुअल इक्जाम ख़त्म हो गया दस दिनों की छुट्टी हो गई है।अब सीधे रिजल्ट लेने जाना है। सत्रांत के करीब आते ही निजी विद्यालय नामांकन के लिए होर्डिंग,बैनर के माध्यम से प्रवेश प्रारम्भ का प्रचार अभियान शुरू कर चुके हैं तो उधर परिषदीय विद्यालयों में भी सत्र 2026- 2027 में शत-प्रतिशत  नामांकन सुनिश्चित कराने के लिए स्कूल चलो अभियान शुरू करने के लिए विभागीय आदेश जारी किये जा चुके हैं।

Related

आजमगढ़ जिला अस्पताल 802944091706536158

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item