तिलकधारी इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती, संगोष्ठी में गूंजे समानता और न्याय के विचार

 

जौनपुर। मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर तिलकधारी इंटर कॉलेज के मुख्य भवन में एक भव्य संगोष्ठी एवं समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य डॉ. सत्य प्रकाश सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन एवं बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इसके पश्चात विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारियों ने पुष्प अर्पित कर बाबा साहब को श्रद्धांजलि दी।

संगोष्ठी में वक्ताओं ने बाबा साहब के व्यक्तित्व, कृतित्व, सामाजिक मूल्यों एवं आदर्शों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस दौरान डॉ. सुनील कुमार सिंह, सुभाष चंद्र, रविंद्र कुमार सिंह, पारस नाथ, सत्य प्रकाश सिंह, मनोज कुमार, अभिषेक कुमार सिंह एवं अमित कुमार मिश्र ने अपने विचार व्यक्त किए।

प्रधानाचार्य डॉ. सत्य प्रकाश सिंह ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि बाबा साहब के मूल्य एवं उनके प्रेरणादायक विचारों को सभी शिक्षकों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए, यही उनकी जयंती मनाने का वास्तविक उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब की शिक्षाएं हमें शक्ति, ज्ञान और दृढ़ संकल्प प्रदान करती हैं। ऐसे महापुरुषों की जयंती को विद्यालय परिवार द्वारा सदैव भव्य रूप में मनाया जाना चाहिए।

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य ने समस्त स्टाफ के साथ मिष्ठान एवं जलपान ग्रहण किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुनील कुमार सिंह ने किया। इस आयोजन को सफल बनाने में कपिल देव सिंह, राजेश कुमार सिंह, डॉ. मंजू सिंह, राजीव कुमार सिंह, अभिषेक कुमार सिंह एवं अंबर कुमार सिंह का विशेष सहयोग रहा। अंत में मीडिया प्रभारी बद्रीनाथ सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related

JAUNPUR 7739089192903934252

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item