कुद्दुपुर में 16-17 मई को होगा ‘सतीष चन्द्र सिंह मेमोरियल’ वालीबाल टूर्नामेंट
जौनपुर। कुद्दुपुर ग्राम में प्रथम स्वर्गीय सतीष चन्द्र सिंह मेमोरियल वालीबाल टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर बुधवार को पंचायत भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में टूर्नामेंट की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा करते हुए आयोजन को सफल बनाने की रणनीति तय की गई।
आयोजन समिति के अनुसार यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट 16 एवं 17 मई 2026 को कुद्दुपुर ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों की टीमें प्रतिभाग करेंगी। प्रतियोगिता के माध्यम से ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने के साथ खेल भावना को बढ़ावा देने का उद्देश्य रखा गया है।
बैठक में जिला वालीबाल संघ अध्यक्ष अश्वनी सिंह, जिला सचिव विजय सिंह ‘बागी’, संरक्षक रमेश चन्द्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह, संजय राय, आलोक सोनकर, नितेश सिंह तथा फुटबॉल संघ के जिला सचिव शम्भु नाथ शर्मा सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।
बैठक की अध्यक्षता योगेंद्र सिंह ‘मंटू’ ने की। इस दौरान आयोजन समिति (मॉर्निंग ग्रुप) के सदस्य शशिभूषण सिंह, प्रिंस सिंह, अर्पित सिंह, अम्बरीष सिंह, शक्तिमान सिंह, शुभम सिंह, शिव जायसवाल, हर्ष सिंह, संजीव सिंह सहित अन्य सदस्यों ने आयोजन की तैयारियों को लेकर अपने सुझाव दिए।
बैठक के अंत में आलोक कुमार सिंह ने सभी उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। आयोजन की जिम्मेदारी समस्त मॉर्निंग वॉक ग्रुप एवं कुद्दुपुर ग्रामवासियों द्वारा संयुक्त रूप से निभाई जाएगी।

