संजय सिंह बने यूटा प्रदेश उपाध्यक्ष, शिक्षकों में खुशी की लहर

 

जौनपुर। यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) के प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन 12 अप्रैल 2026 को आगरा के राजदेवम सभागार में संपन्न हुआ। अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मौजूद रहे।

अधिवेशन के दौरान जनपद जौनपुर के जिला अध्यक्ष संजय सिंह को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी देते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। उनके चयन की घोषणा होते ही जौनपुर सहित प्रदेशभर के शिक्षकों में हर्ष की लहर दौड़ गई।

संजय सिंह के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने को संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, ईमानदारी और सक्रिय कार्यशैली का परिणाम माना जा रहा है। नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व, विशेषकर प्रांतीय अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के साथ ही भय एवं भ्रष्टाचार मुक्त बेसिक शिक्षा व्यवस्था के संकल्प को साकार करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

इस उपलब्धि पर जनपद के शिक्षक नेताओं एवं शिक्षकों ने संजय सिंह को बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। बधाई देने वालों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्रेश यादव, उपाध्यक्ष निशा मिश्रा, कोषाध्यक्ष डॉ. आशीष सिंह, जिला मंत्री लक्ष्मी नारायण तिवारी, राय साहब सिंह, प्रमोद शुक्ला, श्रीकृष्ण पांडे, अजय मिश्रा, संतलाल, सरोज सिंह, प्रदीप सिंह, राजेश यादव, आनंद सिंह, जितेंद्र मिश्रा, डॉ. विपिन मिश्रा, यशवंत सिंह, संगठन मंत्री आनंद सिंह, प्रभाकर उपाध्याय, लेखाकार विजय बहादुर यादव, अमित तिवारी, रमेश सिंह, शैलेंद्र सिंह सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।

Related

डाक्टर 8577789815995821578

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item