पेंशनर्स केन्द्र एवं राज्य सरकार से नाराज 21 अप्रैल को प्रदर्शन करेगे

 

जौनपुर । अप्रैल सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के जनपद कार्यकारिणी की मासिक बैठक कलेक्ट्रेट परिसर मे जनपद अध्यक्ष सी बी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई। वैठक को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष ने वर्तमान मे माननीय प्रधानमन्त्री भारत सरकार को पेंशनर्स की मांगो से सम्बन्धित भेजी जाने वाली हस्ताक्षर याचिका पर चलाये जा रहे पेंशनर्स हस्ताक्षर अभियान की समीक्षा करते हुए सफलतापूर्वक कार्य संचालन मे सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किए। साथ ही पेंशनर्स के टर्मस रिफरेन्स को आठवे वेतन आयोग के राजपत्र मे सम्मिलित किए जाने , महगाई राहत/महगाई भत्ता के सन्दर्भ मे जारी राजपत्र दिनांक-29-8-2008 मे प्रकाशित निर्णय के अनुसार कर्मचारियो,पेंशनरो, शिक्षको के लिए अलग सी पी आई बनायी जाए ,पेंशन राशिकरण की कटौती दस बर्ष पर बन्द करने, 65 वर्ष की उम्र पूरी होने पर प्रत्येक पांच वर्ष पर पांच प्रतिशत पेंशन की वृध्दि की जाय ,पेंशन को नान कन्ट्रीब्यूटरी,अनफण्डेड का उल्लेख वेतनआयोग के राजपत्र से वापस लिया जाए, पेंशन को आयकर से मुक्त किये जाने आदि दस सूत्रीय मांग को लेकर आगामी दिनांक-21अप्रैल को होने वाले अखिल भारतीय राज्य पेंशनर्स फेडरेशन के आल इण्डिया प्रदर्शन के सर्मथन मे वडी संख्या मे कलेक्ट्रेट परिसर स्थित धरना-प्रदर्शन मे वडी संख्या मे उपस्थित होकर कार्य क्रम को सफल बनाने की अपील की गयी।

बैठक मे बडी संख्या मे उपस्थित पेंशनर्स उपस्थित रहे,जिन्हे वक्तओ ने सम्बोधित करते हुए संगठन के कार्य क्रम मे तन-मन धन से सहयोग का संकल्प व्यक्त करते हुए, सरकार से पेंशनर्स की मांग को शीध्र परी करने की अपील की गयी।बैठक को मुख्य रूप से ओकांर नाथ मिश्र, के के त्रिपाठी,अशोक प्रताप सिंह, कंचन सिंह, इ0प्रमोद कुमार सिंह, चन्द्र शेखर सिंह, श्याम बिहारी सिंह ,गोपाल लाल श्रीवास्तव, सुबेदार यादव, राम अवध यादव,शेष नाथ सिंह नन्दलाल सरोज, रमेश, बिक्रमाजीत यादव, पलकधारी, डॉक्टर भारत यादव,राजपति विश्र्वकर्मा,राम प्रताप यादव, शारदा प्रसाद श्रीवास्तव, हुंबराज यादव, दसरथ राम, शम्भूनाथ यादव, गोरखनाथ नाथ माली अशोक मिश्र आदि ने सम्बोधित किया.।शभा के अन्त मे संगठन की सदस्य स्व0 मन्जू रानी राय के असामयिक निधन पर दो मिनट तक मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शान्ति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई। बैठक का संचालन संगठन के जिलामन्त्री कृपाशंकर उपाध्याय ने किया।

Related

JAUNPUR 641312655579110131

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item