अंजनी श्रीवास्तव बनाये गये कायस्थ पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, समर्थकों में छायी खुशी

 

जौनपुर। नगर के एक कालेज में आयोजित कायस्थ चेतना संगोष्ठी के दौरान एक महत्वपूर्ण घोषणा ने पूरे कार्यक्रम का केन्द्र बिन्दु बना दिया। मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित अजय शंकर श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय महासचिव जितेन्द्र सिन्हा की उपस्थिति में राज कालेज के प्रवक्ता अंजनी श्रीवास्तव को कायस्थ पार्टी का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त करने की घोषणा किया। जैसे ही इस नियुक्ति की घोषणा हुई, कार्यक्रम स्थल पर उत्साह का माहौल बन गया। समर्थकों ने अंजनी श्रीवास्तव को फूल-मालाओं से लाद दिया। उपस्थित लोगों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुये इसे समाज के लिये सकारात्मक कदम बताया।

वहीं कर्मचारी नेता राकेश श्रीवास्तव, संजय अस्थाना, श्याम रतन श्रीवास्तव, सरोज श्रीवास्तव, आनन्द मोहन श्रीवास्तव, आनन्द शंकर श्रीवास्तव, प्रदीप अस्थाना सहित तमाम लोगों ने अंजनी श्रीवास्तव को बधाई दिया। सभी ने एक स्वर में कहा कि यह नियुक्ति अंजनी श्रीवास्तव की ईमानदारी, मेहनत और समाज के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में कायस्थ पार्टी उत्तर प्रदेश में और अधिक मजबूत होगी तथा समाज को नई दिशा मिलेगी। अन्त में सभी उपस्थित लोगों ने अंजनी श्रीवास्तव के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

Related

डाक्टर 6289189590526542569

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item