अंबेडकर जयंती पर जौनपुर में भव्य आयोजन, शिक्षकों व प्रधानाचार्यों का हुआ सम्मान

 

जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (नवीन) के प्रांतीय अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव के निर्देश पर पूरे प्रदेश की भांति जनपद जौनपुर में भी संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इसी क्रम में 14 अप्रैल को जिला इकाई जौनपुर द्वारा रजा डीएम शिया इंटर कॉलेज परिसर में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया, जबकि प्रांतीय अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर शिक्षा एवं समाज के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं नवनियुक्त प्रधानाचार्यों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि राज बहादुर यादव ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर का सपना समता, स्वतंत्रता और बंधुत्व पर आधारित समाज की स्थापना करना था, जिसे साकार करना हम सभी का दायित्व है। विशिष्ट अतिथि भारतीय उद्योग संघ के जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार ने सामाजिक समरसता पर बल देते हुए उनके विचारों को अपनाने की अपील की।

सल्तनत बहादुर डिग्री कॉलेज बदलापुर के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. करम चंद ने कहा कि बाबा साहेब ने अपने संघर्षों के बल पर देश को संविधान जैसा पवित्र दस्तावेज दिया। वहीं, राजा श्री कृष्ण दत्त डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. लाल साहब ने उनके बहुआयामी ज्ञान—अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, इतिहास एवं राजनीति—पर विस्तार से प्रकाश डाला।

सिविल कोर्ट जौनपुर के पूर्व महामंत्री एवं वरिष्ठ अधिवक्ता बरसातू राम ने कहा कि डॉ. अंबेडकर के विचारों से ही एक सशक्त और समतामूलक राष्ट्र का निर्माण संभव है। जिलाध्यक्ष राज केसर यादव ने कहा, “जीवन लंबा नहीं, महान होना चाहिए।” जिला मंत्री रामसूरत वर्मा ने संगठन के मूल मंत्र “कक्षा में पढ़ाई और अधिकार की लड़ाई” को दोहराया, जबकि कार्यकारी जिलाध्यक्ष रितेश कुमार ने बाबा साहेब को समता, न्याय और बंधुत्व आधारित आदर्श राष्ट्र का समर्थक बताया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता अजीत कुमार, रामजीत यादव, विज्ञान क्लब के जिला संयोजक विपिनेश श्रीवास्तव, केपी सोनकर, डॉ. चंद्र सेन, जिला कोषाध्यक्ष राम नारायण बिंद, हौशिला प्रसाद पाल, डॉ. जीएन सिंह शाक्य, पूर्व जिला मंत्री शैलेंद्र कुमार, अजीत चौरसिया, अनिल कुमार सिंह, विनोद कुमार पाल, डॉ. नागेंद्र प्रसाद, राम केवल यादव सहित अनेक शिक्षक वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के संघर्षों एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

समारोह के दौरान सेवानिवृत्त शिक्षक प्यारेलाल श्रीवास्तव, गप्पू राम कनौजिया, मुरलीधर यादव सहित अन्य शिक्षकों तथा प्रधानाचार्यों विजय कुमार, सुभाष कनौजिया, शिवाकांत सोनकर, जितेंद्र पाल को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती मंजू देवी, संगीता यादव समेत बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन संविधान की प्रस्तावना की शपथ के साथ किया गया। अध्यक्षता कर रहे प्रांतीय अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने सभी अतिथियों एवं आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया, जबकि कार्यकारी जिलाध्यक्ष रितेश कुमार ने विद्यालय के प्रबंधक-प्रधानाचार्य के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन संगठन के मीडिया प्रभारी विनय कुमार सरोज ने किया।

Related

डाक्टर 3030363808105584744

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item