महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, जौनपुर में निःशुल्क ब्यूटी प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू

 

जौनपुर। महिलाओं और बच्चियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट द्वारा एक सराहनीय पहल करते हुए शहर में एक माह की निःशुल्क ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। यह कार्यशाला टीडी कॉलेज दक्षिणी गेट के पास स्थित टीप-टॉप ब्यूटी पार्लर में आयोजित की जा रही है, जहां बड़ी संख्या में युवतियां और महिलाएं उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर रही हैं।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि महिला थानाध्यक्ष श्रीमती श्यामा तिवारी ने किया। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट द्वारा नारी उत्थान और आत्मनिर्भरता के लिए किया जा रहा यह प्रयास निश्चित रूप से प्रशिक्षणार्थियों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगा। उन्होंने महिलाओं को इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

विशिष्ट अतिथि तेज डायग्नोस्टिक सेंटर की संचालिका श्रीमती बबीता सिंह ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम महिलाओं को स्वावलंबी बनने का मार्ग प्रशस्त करते हैं। इससे युवतियां अपने पैरों पर खड़ी हो सकेंगी और उनके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

ट्रस्ट से जुड़ी उर्वशी सिंह ने बताया कि संस्था द्वारा पूर्व में भी कई प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा चुके हैं और वर्तमान में खुज्जी चंदवक में भी प्रशिक्षण चल रहा है। जौनपुर शहर में इस कार्यशाला के आयोजन का उद्देश्य अधिक से अधिक महिलाओं और बच्चियों तक इस सुविधा को पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि प्रतिभागियों के उत्साह को देखकर बेहद प्रसन्नता हो रही है।

प्रशिक्षिका सीमा गुप्ता ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान बच्चियों को व्यावहारिक ज्ञान दिया जाएगा तथा हर सप्ताह प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को समापन समारोह में सम्मानित भी किया जाएगा, जिससे उनके भीतर सीखने की प्रेरणा बनी रहे।

कार्यक्रम में ट्रस्ट परिवार के सदस्य डॉ. पूनम सिंह, ज्ञान चंद गुप्ता, रजनी सोनी, प्रशिक्षक आलिया, रीना, सुधा, रिशु सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आभार महासचिव श्रीमती राधिका सिंह ने व्यक्त किया।

Related

JAUNPUR 8325104693828013495

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item