पूर्वांचल विश्वविद्यालय स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ का चुनाव संपन्न, डॉ. सुशील मिश्र अध्यक्ष बने

 

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ के तत्वावधान में शिक्षक सम्मेलन एवं कार्यकारिणी चुनाव शांतिपूर्ण व पारदर्शी ढंग से संपन्न हुआ। सम्मेलन आरएसकेडी पीजी कॉलेज में तथा मतदान प्रक्रिया राजा श्री कृष्ण दत्त पीजी कॉलेज (विज्ञान संकाय) में आयोजित की गई।

चुनाव परिणामों में अध्यक्ष पद पर डॉ. सुशील कुमार मिश्र 88 मत पाकर विजयी घोषित हुए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी डॉ. जय सिंह को 20 मतों से पराजित किया। डॉ. शशि भूषण पोद्दार को 11 मत प्राप्त हुए।

महामंत्री पद पर डॉ. संतोष कुमार पांडेय 104 मत पाकर विजयी रहे। उन्होंने डॉ. संजय कुमार यादव को 41 मतों से हराया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर डॉ. अवधेश कुमार पांडे 106 मत पाकर विजयी हुए, जबकि संयुक्त मंत्री पद पर डॉ. सुजीत कुमार सिंह 108 मत प्राप्त कर निर्वाचित हुए।

कई पदों पर निर्विरोध निर्वाचन भी हुआ। इनमें डॉ. बलराम यादव (उपाध्यक्ष कनिष्ठ), डॉ. पारुली सिंह (वरिष्ठ उपाध्यक्ष महिला), गिरीश मलिक त्रिपाठी (कोषाध्यक्ष), रविंद्र कुमार तिवारी (मीडिया प्रभारी), डॉ. संदीप कुमार (संयुक्त मंत्री कनिष्ठ), डॉ. राजेश कुमार यादव (कार्यालय मंत्री) व डॉ. प्रीति वर्मा (संयुक्त मंत्री महिला) शामिल हैं।

चुनाव प्रक्रिया का संचालन डॉ. गिरिजा शंकर त्रिपाठी ने निष्पक्ष रूप से कराया। परिणाम घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।

अध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार मिश्र ने इसे शिक्षकों की एकता की जीत बताते हुए संगठन को मजबूत बनाने की बात कही, जबकि महामंत्री डॉ. संतोष कुमार पांडेय ने शिक्षक हितों को प्राथमिकता देने का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम के अंत में सभी के प्रति आभार व्यक्त किया गया। संचालन डॉ. प्रमोद कुमार अनंग ने किया।

Related

JAUNPUR 3079003252167484137

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item