सपा मनाएगी निषादराज व अंबेडकर जयंती भव्य रूप से

 

जौनपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक जिला कार्यालय सदर चुंगी, अल्फस्टीनगंज में जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में हुई। संचालन जिला महासचिव आरिफ हबीब ने किया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार जनपद की सभी विधानसभा क्षेत्रों में भगवान निषादराज एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती भव्य रूप से मनाई जाएगी। इसकी रूपरेखा भी तय कर ली गई है।

जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने बताया कि 10 अप्रैल को मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद उसकी समीक्षा कर त्रुटियों को चिन्हित किया जाएगा।

बैठक में पूर्व मंत्री श्रीराम यादव, पूर्व विधायक लालबहादुर व श्रद्धा यादव सहित कई पदाधिकारियों ने विचार रखे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related

JAUNPUR 637370302381214983

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item