ड्राइविंग लाइसेंस आवेदकों से दलालों के माध्यम से वसूली जा रही मोटी रकम: श्रवण जायसवाल
https://www.shirazehind.com/2026/04/blog-post_22.html
लोक शक्ति उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष श्रवण जायसवाल ने आर्थिक भ्रष्टाचार के विरोध में सौंपा ज्ञापन
जौनपुर। लोक शक्ति उद्योग व्यापार मण्डल उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्रवण जायसवाल की अगुवाई में उत्तर प्रदेश परिवहन निगम जौनपुर में आरआई अशोक यादव व ओम कृष्णा मोटर ट्रेनिंग रामदयालगंज के सांठ गांठ से ड्राइविंग लाइसेंसों आवेदकों के साथ लगातार हो रहे आर्थिक भ्रष्टाचार के विरोध में जिलाधिकारी जौनपुर को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट शिव प्रताप ने ज्ञापन लिया। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष श्रवण जायसवाल ने कहा कि ड्राइविंग लाइसेंस आवेदकों से दलालों के माध्यम से मोटी रकम वसूली जा रही है। अगर समय रहते इसमें उचित कार्रवाई नहीं होती है तो व्यापार मण्डल आगे और भी संघर्ष करने की रणनीति पर काम करेगा। जिस तरीके से परिवहन विभाग और ओम कृष्णा मोटर ट्रेनिंग सेन्टर रामदयालगंज के बीच लूट की सांठ गांठ बनी हुई है। इस भ्रष्टाचार की समाप्ति तक सतत आन्दोलन छेड़ा जायेगा। उन्होंने जिला प्रशासन को चेतावनी दिया कि इस पर उच्च स्तरीय जांच कमेठी का गठन कर पर्दाफाश करें। प्रदेश सचिव अनवारूल हक गुड्डू व जिलाध्यक्ष संजीव साहू ने संयुक्त रूप से कहा कि जिस प्रकार रोहित नाम ड्राइविंग लाइसेंस आवेदक जो कि 29 दिसम्बर 2025 को अपना नियमानुसार परिक्षण रामदयालगंज स्थित ओम कृष्णा ट्रेनिंग सेन्टर पर अपना परीक्षण किया परन्तु उसे अनुपस्थित दिखा दिया गया। यह कहां तक उचित है, इसी प्रकार प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में लोग इस मिलीभगत का शिकार हो रहे हैं। अगर प्रशासन समय रहते इसी पर उचित कार्रवाई नहीं करता है तो व्यापार मण्डल चुप नहीं बैठेगा। उक्त कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष अमरनाथ मोदनवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष अमर बहादुर सेठ, प्रदेश कोषाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव, राजेश जायसवाल, शकील अहमद, नेहाल अहमद, रंजीत सोनकर, मोनू सोनकर, मो. अंसार, श्रीप्रकाश जायसवाल, कमलेश यादव, शम्स तबरेज, कृष्ण कुमार यादव सभासद सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

