दिशा बैठक में राशन, अवैध खनन व सड़क सुरक्षा पर सख्त निर्देश

 

जौनपुर। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सांसद बाबू सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सांसद प्रिया सरोज व सीमा द्विवेदी सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

बैठक में राशन वितरण में गड़बड़ी न होने देने, पात्रों के नाम न काटने और सूची जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” योजना के तहत जागरूकता बढ़ाने और कस्तूरबा विद्यालयों को जोड़ने को कहा गया।

अवैध खनन व पेड़ों की कटाई के मामलों में सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए। पिलकिछा घाट पर अवैध खनन की शिकायत पर जांच कर कार्रवाई करने को कहा गया। वहीं राष्ट्रीय राजमार्गों पर गलत साइनेज हटाने, अवैध कट बंद कराने और दुर्घटना स्थलों पर सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

शिक्षा विभाग की समीक्षा में विद्यालयों में जनप्रतिनिधियों की सहभागिता, मिड-डे मील में प्रोटीन युक्त भोजन और विद्युत तार हटाने के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य सेवाओं में सीएचसी बदलापुर व अन्य केंद्रों पर सुविधाएं बढ़ाने और साफ-सफाई सुनिश्चित करने को कहा गया।

बैठक में सड़कों की गुणवत्ता की जांच, किसानों को बीज व उर्वरक उपलब्ध कराने तथा योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार पर भी जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने सभी निर्देशों के पालन का आश्वासन दिया।

Related

JAUNPUR 7584386980657297185

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item