पत्रकार अजीम सिद्दीकी की माँ का निधन, क्षेत्र में शोक
नमाज-ए-जनाजा के बाद सुपुर्द-ए-ख़ाक, मीडियाकर्मियों ने दी श्रद्धांजलि
खेतासराय । क्षेत्र के पाराकमाल गांव निवासी पत्रकार अजीम सिद्दीकी की माता रोशन जहाँ (65) का रविवार सुबह हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई । देर शाम उन्हें गांव की पुश्तैनी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए- ख़ाक किया गया ।
उक्त गांव निवासी पत्रकार की मां रोशन जहाँ कार्डियो अटैक के चलते ने सुबह 8 बजे अंतिम सांस ली । घटना की सूचना मिलते ही सामाजिक, राजनीतिक और मीडिया जगत से जुड़े लोगों का उनके आवास पर तांता लग गया। सभी ने शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया।
गौरतलब है कि बीते वर्ष उनके पति कमरुद्दीन का भी लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। एक साल के भीतर दो मौत से परिवार में दुःखो का पहाड़ टूट गया ।
देर शाम गुरैनी मदरसे के नायब नाजिम अहमद नसीम ने नमाज-ए-जनाजा अदा कराई। इसके बाद सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में उन्हें गांव के पैतृक कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-ख़ाक किया गया। अंतिम विदाई के दौरान लोगों की भारी भीड़ उमड़ी और हर आंख नम दिखी।
दिवंगत रोशन जहाँ अपने पीछे बेटा, बेटी और पोता समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गई है।
उधर, नगर में मीडियाकर्मियों ने बैठक कर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इस मौके पर राममूर्ति यादव, इंद्रजीत सिंह मौर्य, आनंद सिंह, यूसुफ खान, हाजी जियाउद्दीन, श्यामचंद्र यादव, विवेक श्रीवास्तव, सुरेश प्रजापति, भानु सिंह, फहीम अहमद, मोहम्मद अरशद, राकेश शर्मा, उमेश सिंह (बाबा), मोनू श्रीवास्तव, जीशान सिद्दीकी, औरंगजेब, अफजल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

