नशे में ट्रक चालक ने कार को मारी टक्कर,काफी दूर तक कार को घसीटा,कार में सवार बाल बाल बचे
https://www.shirazehind.com/2026/04/blog-post_390.html
जफराबाद।जलालपुर क्षेत्र के हौज टोल प्लाजा पर रविवार की देर रात को शराब के नशे में ट्रक ने कार को टक्कर मार दिया।ट्रक चालक इतने नशे में था कि कार को लगभग काफी दूर तक घसीटा।ट्रक की स्पीड कम होने से कार पलटी नही।अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी।
रविवार की रात लखनऊ की तरफ से एक कार उक्त टोलप्लाज़ा के पास पहुंची ही थी कि तभी पीछे से एक ट्रक ने आकर टक्कर मार दिया।उसके बाद नशे में धुत चालक कार को धीरे गति में घसीटते हुए लगभग 50 मीटर तक ले गया।यह देखकर टोलकर्मियों में हड़कम्प मच गया।वे लोग दौड़कर किसी प्रकार चलती ट्रक को रुकवा दिये।उसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी।घटना की सूचना पर जलालपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच कर कार को थाने ले गई।नशे में धुत ट्रक चालक ने ट्रक की चाभी कही छिपा दिया।उसे ट्रक से उतारकर धक्का दिलवाकर ट्रक को सड़क के किनारे खड़ी कराया गया।


आजीवन लाइसेंस रद्द कर दिया जाना चाहिए
जवाब देंहटाएं