भीषण गर्मी में बेहद जरूरी है हेलमेट की साफ-सफाई

 

जौनपुर। भीषण गर्मी में हम लोग पसीने से परेशान होकर कपड़ों की सफाई एक दो दिन के अंतर पर कर रहे हैं।इस गर्मी में हम लोग सबसे अधिक इग्नोर  हेलमेट की साफ-सफाई को करते हैं। कहीं चलते समय हेलमेट को सूखे कपड़े से पोंछ लिया जाता है। हेलमेट को धुलने में बहुत कम लोग रुचि रखते हैं लेकिन दिन भर सर के पसीने से हेलमेट तर बतर होता रहता है।इसी पसीने से बैक्टीरिया और फंगस उत्पन्न होते रहते हैं जो हमारे बालों और सर त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं।लोग जागरुकता के अभाव में इन्हीं गंदे हेलमेट को यूज करते रहते हैं।घर के दर्जन भर हेलमेट की साफ-सफाई करने वाले रोहित तिवारी बताते हैं कि हेलमेट की सफाई करते समय कुछ विशेष बातें ध्यान देने की होती हैं अगर इसका वाइजर और हेलमेट के अंदर लगा पैड रिमूवेबल हो तो इसे निकाल कर और अगर रिमूवेबल न हो तो पूरे हेलमेट को बाल्टी में शैम्पू घुले पानी में 15 से 20 तक रखकर मुलायम कपड़े से हल्के हाथ से रगड़ लेना चाहिए फिर धुलकर धूप में अच्छे से सुखा लेना चाहिए। गीला हेलमेट नहीं पहनना चाहिए।

Related

JAUNPUR 3311298373132682720

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item