जगह की कमी और ट्रकों का संकट, चौकियां मंडी में ठप पड़ी गेहूं खरीद; किसान बेहाल

Photo by AI
जौनपुर। जनपद के चौकियां मंडी परिषद स्थित सरकारी गेहूं क्रय केंद्र पर अव्यवस्थाओं के चलते किसानों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। जगह की कमी और वाहनों की अनुपलब्धता के कारण पिछले कई दिनों से गेहूं खरीद प्रभावित है, जिससे किसानों को बार-बार मंडी का चक्कर काटना पड़ रहा है।

क्रय केंद्र प्रभारी प्रीतम सिंह ने बताया कि मंडी परिसर में उन्हें केवल तीन दुकानों का स्थान उपलब्ध कराया गया है, जो पूरी तरह भर चुका है। इसके अलावा परिवहन व्यवस्था भी बदहाल है—पांच से छह दिन में मुश्किल से एक ट्रक मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि इस समस्या से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका है।

वहीं, किसानों ने केंद्र प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। किसानों का कहना है कि प्रभारी द्वारा मनमाने ढंग से चुनिंदा लोगों का गेहूं खरीदा जा रहा है, जबकि अन्य किसानों को यह कहकर लौटा दिया जा रहा है कि जगह, मजदूर और ट्रक की कमी है। इससे किसानों में रोष व्याप्त है और वे खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।

किसान जगदीश नारायण त्रिपाठी ने बताया कि वह पिछले एक सप्ताह से अपना गेहूं बेचने के लिए क्रय केंद्र के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन हर बार उन्हें किसी न किसी बहाने से वापस कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि यदि यही स्थिति रही तो किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा।

किसानों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर गेहूं खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारू बनाया जाए, ताकि किसानों को राहत मिल सके और उन्हें अपनी उपज बेचने में दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

Related

JAUNPUR 3025810360386220953

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item