अंबेडकर जयंती समारोह को सफल बनाने हेतु शिक्षकों ने किया मंथन

 

जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (नवीन) के प्रांतीय अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव के आह्वान पर जिला इकाई जौनपुर द्वारा 14 अप्रैल 2026, दिन मंगलवार को प्रातः 10:30 बजे रजा डीएम शिया इंटर कॉलेज, जौनपुर में आयोजित होने वाले संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती समारोह को भव्य एवं सफल बनाने के उद्देश्य से नगर पालिका इंटर कॉलेज में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव की गरिमामयी उपस्थिति में शिक्षकों ने विस्तृत विचार-विमर्श किया।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने कहा कि प्रस्तावित समारोह में विद्वान वक्ताओं द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के शिक्षा, समानता और अधिकारों के लिए किए गए आजीवन संघर्षों पर प्रकाश डाला जाएगा। उन्होंने बताया कि बाबा साहेब के प्रयासों से ही समाज के सभी वर्गों, विशेषकर दलितों, पिछड़ों और महिलाओं को शिक्षा, सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक क्षेत्रों में संवैधानिक अधिकार प्राप्त हुए हैं।

जिला संगठन मंत्री डॉ. नागेंद्र प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि समारोह के दौरान शिक्षा एवं समाज के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को प्रांतीय अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव की उपस्थिति में सम्मानित भी किया जाएगा।

जिलाध्यक्ष राज केशर यादव एवं महामंत्री रामसूरत वर्मा सहित समस्त पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक संख्या में शिक्षकों से समारोह में उपस्थित होकर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान अर्पित करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ शिक्षक एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जौनपुर, माननीय राज बहादुर जी उपस्थित रहेंगे।

बैठक में डॉ. नागेंद्र प्रसाद यादव, संजय कुमार विमल, अखिलेंद्र यादव, रमेश कुमार, गुलाब सिंह, रामकृपाल निषाद, राजेश यादव, तिलकधारी सरोज, ज्ञान प्रकाश गौतम यादव, सुशील पाल, चंद्रशेखर यादव सहित अनेक शिक्षक एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related

JAUNPUR 7784987163419874849

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item