आठवीं कक्षा तक के विद्यालयों के समय परिवर्तन का आदेश जारी
https://www.shirazehind.com/2026/04/blog-post_903.html
जौनपुर।जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र के आदेश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ० गोरखनाथ पटेल ने भीषण गर्मी और लू के चलते बच्चों के स्वास्थ्य पर रहे प्रतिकूल प्रभाव के दृष्टिगत सभी बोर्डों के पहली कक्षा से आठवीं कक्षा तक सभी विद्यालयों का समय परिवर्तन का आदेश शनिवार की देर शाम जारी कर दिया है। सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक विद्यालय सोमवार से अग्रिम आदेश तक संचालित किये जायेंगे।
गौरतलब है कि अभिभावक और शिक्षक संगठन बाल हित में स्कूलों के समय परिवर्तन की मांग कर रहे थे।


7 से 11 हो टाइम खड़ी दोपहर में बच्चे बीमार पड़ जाएंगे
जवाब देंहटाएं