बारात में जमकर हुई मारपीट, 4 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

 

सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के मनवल गांव में बारात के दौरान हुए विवाद के बाद दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में एक महिला समेत कई लोगों को चोटें आई हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

उक्त गांव निवासी शिवम कुमार पुत्र रामजियावन हरिजन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव से बारात जा रही थी जिसमें वह डांस कर रहा था। आरोप है कि इसी दौरान गांव का आदर्श पुत्र सभाजीत उसे साइड में बुलाकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आदर्श, सत्यम पुत्र लालजीत, अंश पुत्र रामजीत तथा शिव मंगल ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी।
पीड़ित का आरोप है कि अगले दिन सुबह वह नहर की तरफ से लौट रहा था तभी विपक्षी लाठी-डंडा लेकर पहुंच गए और हमला कर दिया। मारपीट में उसकी चाची गंभीर रूप से घायल हो गईं तथा उनका सिर फट गया। आरोपित जाते समय जान से मारने की धमकी भी देते गये। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।


Related

JAUNPUR 620590137425831603

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item