लोक अदालत में पहली बार लगे मेडिकल कैंप का न्यायमूर्ति ने किया शुभारंभ,418 लोगों का हुआ इलाज

 

जौनपुर। राष्ट्रीय लोक अदालत में पहली बार दीवानी न्यायालय में नि:शुल्क मैडिकल कैंप लगाकर मरीजों का इलाज किया गया।जिला सुशील कुमार शशि के निर्देश पर सीएमओ द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत में दीवानी न्यायालय में निशुल्क होम्योपैथिक कैंप का आयोजन किया गया जिसमें डॉ सुजीत कुमार, डॉक्टर अतुल कुमार राय, फार्मासिस्ट बृजेश कुमार यादव, कर्मचारी मो. साजिद, संजय कुमार, महेंद्र मौर्य  द्वारा औषधि उपकरण के साथ दीवानी न्यायालय में सीजेएम कोर्ट के बगल में चिकित्सकीय स्वास्थ्य शिविर लगाया जिसमें 418 वादकारियों व अधिवक्ताओं का नि:शुल्क इलाज कर उन्हें दवा वितरित की गई। प्रशासनिक न्यायमूर्ति नीरज तिवारी ने फीता काटकर मेडिकल कैंप का शुभारंभ किया। तमाम वादकारियों व अधिवक्ताओं ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। परीक्षण के बाद उन्हें चिकित्सकों द्वारा दवा वितरित की गई। इस अवसर पर जिला जज सुशील कुमार शशि, बार अध्यक्ष सुभाष चंद्र यादव मंत्री रण बहादुर यादव आदि उपस्थित रहे।

Related

JAUNPUR 744932948000382837

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item