मनबढ़ ने खड़ंजे को ट्रैक्टर से जोता,रास्ता खत्म करने से गांव में तनाव

 

जफराबाद।सिरकोनी विकास खण्ड के बदलपुर गांव में एक व्यक्ति ने खड़ंजे को ट्रैक्टर से जोतकर खत्म कर दिया है।जिससे गांव में काफी तनाव व्याप्त है।प्रधान ने पुलिस को प्रार्थनाप देकर आरोपियों पर कार्यवाही की मांग किया है।

उक्त गांव के मुख्य मार्ग से यादव बस्ती जाने के लिए लगभग 350 मीटर खड़ंजा चार दशक पूर्व लगाया गया है।गांव के एक व्यक्ति ने खड़ंजे के बीच मे लगभग  70 मीटर जमीन अपनी बताते हुए ट्रैक्टर से जोत कर खत्म कर दिया।गांव के काफी लोग प्रधान संजय सिंह जलालपुर थाने पर पहुंच गए।उन्होंने गांव के एक पिता पुत्र के विरुद्ध तहरीर दिया। प्रधान संजय सिंह ने बताया कि गांव में लगभग चार दशक पहले से उक्त खड़ंजे को बनाया गया था।उसको क्षतिग्रस्त करने से सैकड़ो लोगों के आने जाने का रास्ता खत्म हो गया है।इस बारे में थानाध्यक्ष प्रशांत सिंह ने बताया कि समाधान दिवस पर ग्राम प्रधान ने उक्त मामले का  प्रार्थनापत्र दिया।उनके प्रार्थनापत्र पर नायब तहसीलदार प्रमोद यादव ने उक्त हल्के के कानूनगो को मौके पर राजस्व व पुलिस की टीम को जाकर मुआयना करके रिपोर्ट देने को कहा है।गलत मिंलने पर आरोपी पर कार्यवाही होगी।

Related

डाक्टर 7438435495272295034

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item