हनुमान घाट पर राष्ट्रवीर सेना ने मनाई वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती

जौनपुर। हनुमान घाट स्थित गोमती तट पर राष्ट्रवीर सेना द्वारा मेवाड़ के सिरमौर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।


कार्यक्रम का शुभारंभ एडवोकेट मनोज सिंह एवं एडवोकेट राजकुमार 'राजू' द्वारा भारत माता व महाराणा प्रताप के चित्रों पर माल्यार्पण कर किया गया। 

एडवोकेट मनोज सिंह ने अपने संबोधन में कहा, "शिक्षा शेरनी का दूध है, जो पिएगा वह दहाड़ेगा।" राष्ट्रवीर सेना के अध्यक्ष महेश कुमार ने कहा कि हमें समय-समय पर अपने वीर-वीरांगनाओं को याद कर उनके विचारों को आत्मसात करना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वयं में बदलाव लाकर ही हम समाज और राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं।

इस अवसर पर संगठन को और गतिमान बनाने के लिए सर्वसम्मति से जग्मेन्दर निषाद एवं आलोक सेठ को संगठन का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित एडवोकेट सतवंत सिंह, डॉ. मदनमोहन वर्मा, रोहित साहू, मंगल सेठ, डॉ. सूरज जायसवाल, राजेन्द्र खत्री, अनिकेत मोदनवाल, ओमप्रकाश सहित सभी कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर महाराणा प्रताप के शौर्य और बलिदान का स्मरण किया। अंत में भारत माता की आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related

JAUNPUR 4106763157930753524

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item